अपनी खूबसूरत तस्वीरों से जाह्नवी कपूर ने जीता फैंस का दिल

जाह्नवी कपूर के फैंस हमेशा उनकी नई पोस्ट की प्रतीक्षा हमेशा ही रहती है. जाह्नवी अपनी ग्लैमरस फोटोज से हमेशा फैंस का दिल जीतने में कामयाब भी हो जाती है. हाल ही में वे ऐसा ही कुछ करती दिखाई दे रही है. अभिनेत्री ने लेटेस्ट फोटोज शेयर की है जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है.

जाह्नवी कपूर ने अलग-अलग आउटफिट्स और मूड्स का फोटोशूट करवा रखा है. लाल लहंगे में तो जाह्नवी एकदम शानदार दिख रही है. वे कई पोज में फोटो खिंचाती हुई दिखाई दे रही है. इसी के साथ उन्होंने कानों में टॉप्स लगाई है जो उनके लहंगे के बॉर्डर से मेल खाने लगी है. जाह्नवी खुली हवा में आजादी का अनुभव कर रही हैं. खुले बालों में वे दौड़ लगाती और चहकती दिखाई दे रही है. उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है. अभिनेत्री अपनी मासूम मुस्कान से फैंस को दीवाना कर देती हैं.

उन्होंने एक दूसरा आउटफिट भी कैरी कर रखा है. जिसमे वे क्रीम कलर का प्रिंटेड घाघरा चोली पहने दिखाई दे रही है. इस आउटफिट में उनका अंदाज बिल्कुल डिफरेंट दिखाई दे रहा है. वे सिंपलिसिटी से भी लोगों को अपना कायल बना देती हैं.  जाह्नवी अपने दोनों फोटोशूट में अलग-अलग अंदाज में हैं. मगर इस दौरान जो चीज कॉमन है वो ये है कि दोनों ही ड्रेस में वे बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. फोटोज को चंद घंटों में ही 10 लाख के तकरीबन लाइक्स मिल चुके हैं और ये सोशल मीडिया पर वायरल है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *