ब्राइडल लुक तय करना शायद किसी भी दुल्हन के लिए आसान नहीं होता। इसमें काफी रिसर्च जाती है, साथ ही मौजूद ट्रेंड को फॉलो करना भी ज़रूरी होता है। हम अक्सर प्रेरणा फिल्म स्टार्स से लेते हैं। हमें उनका कोई लुक पसंद आ जाए, तो उसे अपनाने की कोशिश की जाती है।
हाल ही में बॉलीवुड डीवा जाह्नवी कपूर ने भी ब्राइड फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। अगर आप भी अपने लिए ब्राइडल लुक की तलाश में हैं, तो जाह्नवी के ये लुक आपके काम आ सकते हैं।
ब्राइडल ब्लाउज़
आमतौर पर ब्राइडल लहंगे के साथ एक ही तरह के डिज़ाइन वाले ब्लाउज़ नज़र आते हैं। अगर आप अपने लुक को कुछ अलग करना चाहती हैं, तो जाह्नवी की तरह का ऑफ-शोल्डर्स ब्लाउज़ काफी ग्लैमरस लग सकता है।
फेरी-टेल गाउन
जाह्नवी का यह एम्बलिश्ड लहंगा और मैचिंग ब्लाउज़ गाउन का लुक दे रहा है। उन्होंने इसके साथ डायमंड चोकर को स्टाइल किया है। उनका यह पूरा लुक किसी परियों की कहानी से कम नहीं है।
डीप नेक ब्लाउज़
आजकल ब्राइडल अटायर में भी डीप नेक ब्लाउज़ ट्रेंड में हैं। जाह्नवी का यह लुक भी रिफ्रेशिंग है। इसके लिए उन्होंने प्लंजिंग ब्रोकेड के ब्लाउज़ के साथ बालों को वेवी लुक दिया और खुला रखा।
स्टनिंग लुक
जाह्नवी का लुक किसी भी ब्राइड के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। उन्होंने लहंगे के साथ हेवी जूलरी स्टाइल की है। नेकपीस से लेकर झुमके, नथ और माथा पट्टी तक उन्होंने सभी कुछ पहना।
साड़ी लुक
तरुन ताहिलियानी की प्री-स्टिच्ड साड़ी में जाह्नवी कपूर कमाल की लग रही हैं।