मुकेश अंबानी के घर यूं सज-धज कर पहुंची जाह्नवी और सारा

देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी के घर बीते दिन स्टार्स का मेला लगा रहा। गुरुवार को नीता अंबानी और अनिल अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट की सगाई का ग्रैंड फंक्शन ऑर्गेनाइज किया, जो अंबानी फैमिली के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुआ। इस सगाई सेरेमनी में लगभग पूरा बॉलीवुड पहुंचा। इनमें सारा अली खान और जाह्नवी कपूर भी शामिल हैं, जिनकी एंट्री ने पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अनंत अंबानी की सगाई में जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ एंट्री की। दोनों पार्टी में लहंगा पहनकर पहुंची। खुशी व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आई तो वहीं, जाह्नवी स्टील ग्रे कलर के लहंगा-चोली में बला की खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें वीडियो,

अंबानी की इस शानदार पार्टी में जाह्नवी के बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान पहुंची। यहां वो ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ आई थीं। पार्टी के लिए सारा ने व्हाइट कलर का हैवी सीक्वेंस वाला शरारा कैरी किया। सगाई में आई एक्ट्रेस ने कैमरे के लिए पोज भी दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *