रायपुर में ज्वेलरी दुकान का कर्मचारी 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार, CCTV में कैद हुई चोरी

रायपुर | राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। दुकान का 16 साल पुराना कर्मचारी करीब 2.34 करोड़ रुपए कीमत का सोना लेकर फरार हो गया। घटना के बाद कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मनोहरमल एंड कंपनी में काम करने वाला बंधवापारा निवासी **सूरज साहू** लंबे समय से दुकान में कार्यरत था। भरोसेमंद कर्मचारी होने के कारण उसे डिस्प्ले में रखे गए सोने के जेवरों को वापस लॉकर में रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।

बताया जा रहा है कि पिछले महीने आरोपी एक व्यापारी को दिखाने के लिए लॉकर से सोना बाहर निकाला था, लेकिन उसे वापस रखने के बजाय अपने बैग में रखकर घर चला गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी वह कुछ दिनों तक दुकान आता रहा, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ।

करीब एक महीने बाद स्टॉक मिलान के दौरान 1,495 ग्राम सोना गायब मिला। इसके बाद दुकान संचालक ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें कर्मचारी सूरज साहू संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आया।

गायब सोने की कीमत लगभग 2.34 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *