जेठा का सरकारी कॉलेज होगा नवीन शक्ति जिले का प्रथम कलेक्ट्रेट कार्यालय

जेठा के ही शासकीय हाई स्कूल में होगा जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यालय

जांजगीर चांपा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने 1 जून को जारी किए नवीन शक्ति जिले के कार्यालयों के आदेश

नवीन शक्ति जिले की प्रथम ओएसडी नुपुर राशि पन्ना के कुशल मार्गदर्शन में होगा अस्थायी नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय का शीघ्र शुभारंभ

जांजगीर चांपा कलेक्टर के आदेश के बाद शक्ति जिले के भी कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रारंभ करने के लिए प्रशासन लगा पुरजोर तैयारियों में

सकती-जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने 1 जून 2022 को नवीन शक्ति जिले के जिला कार्यालय की स्थापना के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं,जिसके तहत शक्ति विकासखंड के जेठा में स्थित शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय को नवीन शक्ति जिले के प्रथम कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए चुना गया है, तथा यहां इस स्थान को कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए आवंटित भी कर दिया गया है,

वहीं जेठा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन को नवीन शक्ति जिले के प्रथम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए चयनित करते हुए आवंटित कर दिया गया है,साथ ही जितेंद्र कुमार शुक्ला ने रक्षित आरक्षी केंद्र जो कि पुलिस विभाग के अंतर्गत आता है उसके लिए शक्ति शहर के बुधवारी बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के परिसर में स्थित परशुराम सांस्कृतिक भवन के एक कक्ष को एवं उसके साथ स्टेडियम ग्राउंड को भी संलग्न किया है

जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर के इस आदेश के बाद अब जेठा में ही नवीन शक्ति जिले का प्रथम कलेक्ट्रेट कार्यालय होगा, यह घोषित हो चुका है किंतु अभी अस्थाई रूप से इन कार्यालयों में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रारंभ होगा

उल्लेखित हो की जेठा के स्थान को देखा जाए तो नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है, एवं जेठा रेलवे स्टेशन के ठीक सामने ही यह नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय का प्रथम स्थान होगा, साथ ही नवीन शक्ति जिले के विकास खंडों के केंद्र बिंदु की दृष्टि से देखा जाए तो हसौद, जैजैपुर एवं मालखरौदा क्षेत्र के नागरिकों को भी जैजैपुर, ठठारी,बस्ती बाराद्वार, डेरागढ़, लवसरा, होकर जेठा नजदीक पड़ेगा,वही बाराद्वार एवं नगरदा क्षेत्र के लोगों के लिए भी जेठा उक्त दृष्टि से काफी नजदीक हो सकता है

किंतु आगे जाकर स्थाई रूप से भी ऐसी संभावना है कि जेठा में ही नए कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं सभी जिला कार्यालय की स्थापना होगी, अगस्त 2021 को शक्ति जिले की घोषणा हुई थी,एवम जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर के आदेश के बाद यह स्पष्ट हो गया है एवं नए कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला कार्यालयों के का प्रथम शुभारंभ आने वाले कुछ दिनों में ही जेठा में हो जाएगा

तथा इस संबंध में नवीन शक्ति जिले के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त की गई ओएसडी नूपुर राशि पन्ना भी प्रशासनिक दृष्टिकोण से कलेक्ट्रेट कार्यालय के अस्थाई रूप से संचालन प्रारंभ करने के लिए काफी सजगता एवं तत्परता के साथ प्रयासरत है,तथा नूपुर राशि पन्ना ने अपनी नियुक्ति के बाद ही तत्काल शक्ति जिले में पदभार ग्रहण कर अपने अधीनस्थ सभी विभागीय अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ निरंतर संयुक्त रूप से बैठकर लेकर आवश्यक कार्य योजना बनाई तथा सभी पहलुओं पर विचार करते हुए नवीन शक्ति जिले के प्रशासनिक ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं, तथा नूपुर राशि पन्ना के अनुसार जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर महोदय के आदेश के बाद यथाशीघ्र इस आदेश के परिपालन में आवश्यक पहल की जाएगी

ज्ञात हो कि नवीन सकती जिले में सभी जिला कार्यालयों के स्वयं के भवन बनने में कई वर्ष लगेंगे तथा अभी ऐसा लगता है कि कम से कम 5 वर्षों तक इन्हीं स्थानों पर जिले कार्यालय का संचालन होगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *