बेहद’ फेम एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जेनिफर ने पानी में भीगते हुए फोटोशूट कराया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पानी में भीगते हुए जेनिफर अपने अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। इस दौरान जेनिफर ने नीले रंग की शिमरी ड्रेस पहनी हुई है और पानी में भीगते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही अपने इस लुक को पूरा करने के लिए नाक में नथ और हाथ में हथफूल पहने हुए हैं। उनकी ये ज्वैलरी उनके लुक को और भी ज्यादा कातिलाना बना रही है। वहीं फोटोशूट में जेनिफर के फेस एक्सप्रेशन जितने ज्यादा अच्छे हैं उतना ही ज्यादा उनका लुक भी अट्रैक्टिव है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं।
इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान, मुझे सचमुच एक इंसान की जरूरत है जो मुझे इस तस्वीर को देखने से रोके, मेरा शाब्दिक अर्थ है।’ वहीं एक ने लिखा, ‘फिर से तापमान बढ़ाना बंद करें।’ इस तरह के कई कमेंट्स एक्ट्रेस के कमेंट बॉक्स में भरे पड़े हैं।