मौनी रॉय संग नजर आई जन्नत, कातिलाना अदाएं देख छूटे फैंस के पसीने

टीवी के 2 मशहूर एक्ट्रेसेस जन्नत जुबैर एवं मौनी रॉय दोनों को ही टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री कहें तो कुछ गलत ना होगा। भले ही मौनी प्रोफेशनली रूप से जन्नत से बहुत सीनियर हैं मगर इसके बाद भी दोनों की बॉन्डिंग भी कमाल है। अब एक बार फिर ये दोनों एक्ट्रेसेस साथ नजर आई जहां इनकी बोल्डनेस देख हर कोई पसीना-पसीना हो रहा है। मौनी एवं जुबैर का ऐसा अंदाज शायद ही कभी देखने को मिला हो। रेड कार्पेट पर इन दोनों ही एक्ट्रेसेस ने अपने अंदाज में ग्लैमर का ऐसा तड़का लगाया कि देखने वाले अब एक टक इन्हें देखते ही जा रहे हैं।

वही अपने इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय ने एक वीडियो साझा की है जिसमें वो वो जन्नत जुबैर के साथ रेड कार्पेट पर दिखाई दे रही हैं। बड़े ही स्टाइल से वॉक करती दोनों ही एक्ट्रेसेस की बोल्डनेस सबके होश उड़ा रही है। नीले ऑफ शॉल्डर थाई स्लीट ऑउटफिट में जन्नत किसी खूबसूरत हसीना से कम नहीं लग रही हैं तो वहीं मौनी रॉय ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रही हैं। दोनों साथ में हाथ में हाथ पकड़े चलतीं स्टाइल गोल दे रही हैं।

वही इस वीडियो को साझा करते हुए जन्नत ने लिखा- सबसे खूबसूरत हसीना के साथ फ्लोर पर। जन्नत जुबैर ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर इस शाइनी थाई हाई स्लीट ऑउटफिट में फोटोज साझा की थीं जो उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आई। हर कोई जन्नत के इस लुक की बहुत प्रशंसा कर रहा है। विशेष बात ये है कि जन्नत सिर्फ 20 वर्ष की हैं तथा इतनी कम उम्र में ही अपने अभिनय और स्टाइल की वजह से वो ख़बरों में बनी रहती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *