नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग,विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग भी रही मौजूद
सक्ति- नवीन जिले शक्ति के मालखरौदा विकासखंड के नगर पंचायत अड़भार में चल रहे पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 26 दिसंबर को जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने सपत्नीक पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की, तथा इस धार्मिक आयोजन में जहां कलेक्टर शुक्ला ने पूजा- अर्चना करते हुए गायत्री महायज्ञ में पहुंचे संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया, तो वहीं इस दौरान नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग, गायत्री शक्तिपीठ शक्ति के सदस्य एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन कर रहे शिक्षक सम्मेलन बरेठ प्रमुख रूप से मौजूद थे, इस दौरान कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि माता गायत्री का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे एवं मां अष्टभुजी देवी की नगरी अड़भार में ऐसे धार्मिक आयोजनों से निश्चित रूप से हम सभी को अच्छे संस्कार मिलते हैं, एवं इस महायज्ञ के माध्यम से हम सभी इस में शामिल हो रहे हैं, कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के अड़भार पहुंचने पर नगर वासियों एवं आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता ज्योतिष गर्ग ने भी कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला का नगर पंचायत के समस्त शहर वासियों की ओर से स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आज आपके कुशल प्रशासनिक मार्गदर्शन में हमारा यह शहर तेजी से आगे बढ़ रहा है,तथा पूरे जांजगीर-चांपा जिले में एक कुशल कलेक्टर के रूप में आप कार्य कर रहे हैं, एवं आपका सहयोग हम सभी शहर वासियों के ऊपर इसी तरह बना रहे, इस दौरान कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला से शहर वासियों ने भी मुलाकात की, उल्लेखित हो कि जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला का ननिहाल अड़भार है, तथा कलेक्टर शुक्ला निरंतर और अड़भार शहर में अपना प्रवास करते रहते हैं
