Janhvi Kapoor: ‘मिली’ के प्रमोशन में इतनी ग्लैमरस बनके पहुंची जाह्नवी कपूर

Janhvi Kapoor Photos: बड़े पर्दे की ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस में शुमार है। उन्होंने कम समय में ही अपनी खास पहचान बना ली है। उनके चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है। जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी नई तस्वीरें या कोई वीडियो शेयर करती हैं, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अपनी बोल्ड अदाओं से वह फैंस को दीवाना बना रही हैं।

जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली 4 नवंबर को सिनेमा घरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में उनके साथ सनी कौशल लीड रोल में हैं। मूवी के ट्रेलर को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। अब जाह्नवी ‘मिली’ के प्रमोशन में बिजी हो गई हैं। प्रमोशन के पांचवे दिन जाह्नवी ने चॉकलेटी कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराईं। उनकी ब्यूटी को देख फैंस हैरान हैं। इस फोटो को देख कई फैंस उन्हें गॉर्जियस कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत, अट्रैक्टिव और खुशमिजाज महिला हैं।’

फिल्म की कहानी मिली नौडियाल नाम की लड़की पर आधारित है। वह अपने पिता के साथ रहती है, लेकिन उन्हें छोड़कर कनाडा जाने के सपने देखती है। मिली अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुश है और उसके साथ पूरी जिंदगी यूं ही बिताना चाहती है। लेकिन उसे यह नहीं पता कि किस्मत ने उसके लिए क्या प्लान कर रखा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह जाह्नवी की पहली फिल्म है, जिसमें वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *