जान्हवी कपूर ने फिर की अपने दोस्तों के साथ मस्ती, देंखे फनी वीडियो

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों से इतर अलग-अलग एक्टिविटी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरे वीडियो शेयर करती रहती हैं।  सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने अक्सा गैंग के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।
इस वीडियो में अभिनेत्री जान्हवी कपूर और गैंग के मेंबर्स को अजीबो गरीब अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में सैंटा की कैप पहनी हुई है, जिसमें ये जाहिर होता है कि ये क्रिसमस की पार्टी के दौरान का वीडियो है।
वीडियो में एक्ट्रेस और गैंग के लोग हिमेश रेशमिया के सॉन्ग पर एक्ट और लिप्सिंग कर रहे हैं। वही अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर बताया कि ये साल 2021 में अक्सा गैंग का आखिरी वीडियो हैं। क्योंकि इस पर लिखा रैपिंग 2021। वही जान्हवी ने अक्सा गैंग की ओर से फैंस को क्रिसमस भी विश किया है।

अर्जुन कपूर ने किया रिक्ट
अक्सा गैंग की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर ने कमेंट कर लिखा, वैष्णव प्रवीण जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है…. मुझे समझ में आ रहा है। अभिनेता संजय कपूर ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *