Omicron की दहशत के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 नई वैक्सीन और एक दवा को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में केंद्र की मोदी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने के लिए दो और वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी है. इसके साथ ही एक दवा के इस्तेमाल को भी मंजूरी दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है.

ड्रग्स कंट्रोलर ने सोमवार को जिन दो कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को अनुमति दी है, उनमें पहली वैक्सीन कोर्बीवैक्स (Corbevax) है, जिसे हैदराबाद की फार्मा कंपनी Biological-E ने तैयार किया है. कोरोना वायरस के खिलाफ बनी ये तीसरी वैक्सीन स्वदेशी है. वहीं, दूसरी वैक्सीन कोवोवैक्स (Covovax) है जिसे पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया तैयार कर रही है. कोवोवैक्स को अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स ने बनाया है, जिसका उत्पादन सीरम इंस्टिट्यूट कर रही है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *