जैजैपुर/ खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैजैपुर विकासखंड के कुटरबोड के पांच खिलाड़ियों का चयन 22 वी राज्य स्तरीय चार दिवसीय शालेय क्रीड़ा प्रितियोगिता जिला मुख्यालय बालोद में 11 सितंबर तक आयोजित किया गया। इसमें रस्सा कशी बालिका17, में गोल्ड बालक 17 में सिलवर 19 वर्ष बालक ब्राउन 19 बालिका में सिलवर मेडल बिलासपुर जोन की टीम को लगा है जिसमे नवीन जिला सक्ती के शा उ मा विद्यालय कुटरबोड से सरस्वती साहू, को गोल्ड हर्ष वर्द्धनलहरे को सिलवर, शिव केंवट ,लुकेश चंद्रा को ब्राउन मेडल, आरती पुरोहित को सिलवर, मेडल मिला है इसकी इस उपलब्धि के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, जिला खेल अधिकारी अमरसिंह राज, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अधिकारी विजय सिदार, शा उ म विद्यालय कुटरबोड के प्राचार्य जी पी कमलेश खेल शिक्षक खगेश भारद्वाज संस्था के समस्त शिक्षक के साथ क्षेत्रवासियों ने भी बधाई प्रेरित किए।