जय माँ भवानी दुर्गोत्सव समिती के सदस्यो ने माँ दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन

तिल्दा नेवरा, नगर सहित अंचलो में इस वर्ष नवरात्रि की धुम मची हुई थी। नौ दिनो तक मां दुर्गा की अराधना में भक्त गण लिन् हो गये थे। ग्राम बिलाड़ी में तीन जगहो पर माँ दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान थी। वही आज गुरूवार को नवमी के दिन माँ शेरावाली को समिती के सदस्यों द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। विसर्जन के उपरांत जय माँ भवानी दुर्गोत्सव समिती के सदस्यो ने माँ दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के पूर्व मांदर की थाप में सेवा समितीयों द्वारा  सेवाजस गीत गाते हुये।और युवा वर्ग वह छोटे छोटे बच्चों द्वारा सांग को अपने जिभा में धारण किया गया था।


और नौ देवी दुर्गोत्सव  समिती, सातीदाई दुर्गोत्सव समिती बिलाड़ी के सदस्यो द्वारा माता रानी को नम्र आंखो से बिदा करने के पशच्चात गांव के महामाया मंदिर में माता की पुजा अर्चना की गई और मांदर की थाप में सेवा समिती के सदस्यों दवारा माता रानी की प्रतिमाएं को गांव के मुख्य मुख्य  चौक चौराहो से जसगीत गाते हुए माँ को बिदा किया गया। वही जसगीत में कुछ महिलाएं देवता भी चढ़े हुये थे। माँ दुर्गा की प्रतिमाएं को मांदर  की थाप में जसगीत गाते हुए भमण कराते हुए गांव के ही गतवा तलाब में  माँ दुर्गा की विधिव्रत पुजा अर्चना कर विसर्जन किया गया।। माँ की  जयकारे से पूरा गांव भक्ति मय में डूब गया सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिती भी थी। समापन के बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *