‘कश्मीर की कली’ बनकर इठलाई हिना खान, तस्वीरें देख बोले फैंस- ‘माशा अल्लाह’

टीवी जगत की जानी मानी मशहूर हिना खान (Hina Khan) अपनी सुंदरता से हमेशा दंग करती रहती हैं. हिना खान ने ईद के अगले दिन ट्रेडिशनल लुक में अपनी कई फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की तो प्रशंसक खूब कमेंट करते हुए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. हिना खान सिंपल एवं बला की खूबसूरत हैं. सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाली हिना ने खूबसूरत अंदाज में अपनी फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की तथा कैप्शन में लिखा ‘कश्मीर की कली’. हिना के इस अंदाज ने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल चुरा लिया.

हिना खान एक ऐसी अदाकारा है जिन पर हर तरह की ड्रेस बहुत खूबसूरत लगती हैं. ट्रेडिशनल और मॉडर्न हर प्रकार के ऑउटफिट में हिना की सुंदरता देखते ही बनती है. हिना खान ने पिंक कलर की कुर्ती तथा येलो कलर के शरारा के साथ ग्रीन कलर के दुपट्टे में जब अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की तो प्रशंसकों का अंदाज शायराना हो गया.

हिना खान ने पिंक कलर की फ्लोरल एंब्रायडरी वाली छोटी सी कुर्ती पहनी है. इसमें गोटावर्क भी है. इसके साथ ही येलो कलर का शरारा मैच किया है. अपने लुक को कानों में बड़े-बड़े झुमके के साथ पूरा किया है. हिना खान ने अपनी ड्रेस के साथ प्लोरल ब्लॉक प्रिंट ऑर्गैंजा फैब्रिक वाला दुपट्टा लिया है. दुपट्टे को लहराती हुई हिना की दिलकश मुस्कुराहट देख प्रशंसक उन्हें ‘प्रीटी’ कह रहे हैं, तथा उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *