ईरान का कुवैत पर हमला: इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिसाइल-ड्रोन हमले में तब्दील, कई घायल

ईरान\कुवैत | पश्चिम एशिया में तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने कुवैत में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया, जिससे एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लग गई और कई लोग घायल हो गए। हमले के बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई।

कुवैत रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे “ईरान की आपराधिक आक्रामकता” बताया। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी और सुरक्षा एजेंसियां नुकसान का आकलन कर रही हैं। कुवैत सेना ने नागरिकों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और मिसाइल या ड्रोन के मलबे से दूर रहने की चेतावनी दी।

ईरान के आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के ठिकानों पर हमला किया, लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे नकारते हुए कहा कि सभी हमले नाकाम रहे। अमेरिका ने यह भी कहा कि उनके ठिकानों और एयरबेस पर किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। कुवैत एयरपोर्ट पर बचाव और राहत कार्य जारी हैं, और घायल लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *