रायपुर | आज नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तहत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच के मद्देनजर रायपुर यातायात पुलिस ने दर्शकों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
मुख्य रूट और पार्किंग व्यवस्था:
- रायपुर शहर से: तेलीबांधा थाना तिराहा → नेशनल हाईवे-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर → स्टेडियम तिराहा और साईं अस्पताल रोड → परसदा-कोसा पार्किंग। पार्किंग भरने पर सत्य साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का विकल्प।
- बिलासपुर से: धनेली नाला → रिंग रोड-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग → पार्किंग।
- बलौदाबाजार/खरोरा मार्ग: विधानसभा ओवरब्रिज चौक → रिंग रोड-03 → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग → पार्किंग।
- जगदलपुर/धमतरी: अभनपुर → केन्द्री → उपरवारा → मंत्रालय चौक → कोटराभाठा → सेंध तालाब → परसदा-कोसा पार्किंग।
- दुर्ग/भिलाई: टाटीबंध → रिंग रोड-01 → पचपेड़ी नाका → तेलीबांधा थाना तिराहा → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर → साईं अस्पताल रोड → पार्किंग।
- महासमुंद/सरायपाली: आरंग होकर सीधे स्टेडियम टर्निंग → परसदा-कोसा पार्किंग।
पासधारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था:
A-G पास धारक वाहन सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर में प्रवेश करेंगे और निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन खड़ा कर सकते हैं।
भारी वाहनों पर प्रतिबंध:
मैच के दौरान (13 मई, 3:00 बजे दोपहर से 1:00 बजे रात तक) नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं:
शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, ज्वलनशील पदार्थ, बोतल/डिब्बे, कुर्सी, छाता, आग्नेयास्त्र, कांच के कंटेनर, लैपटॉप, कैमरा, स्प्रे, लाउडस्पीकर, प्रचार सामग्री आदि।
पुलिस की अपील:
रायपुर यातायात पुलिस ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, समय से पहले स्टेडियम पहुंचे और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि मैच के दौरान किसी भी असुविधा से बचा जा सके।