किरंदुल।आंठवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे विश्व में योग किया जा रहा है,योग का मतलब है जोड़ना,ख़ुद में ऊर्जा को समाहित करना,शरीर, मन और आत्मा को मज़बूत और ख़ूबसूरत बनाना,वह व्यक्ति रोग मुक्त होता है जो नियमित रूप से योग करता है | रोगमुक्त जीवन जीने के लिए योग अपनाना जरूरी है | दंतेवाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया| आज विश्व स्तर पर लगभग 25 करोड लोग विश्व योग दिवस पर हिस्सा ले रहे हैं | संयुक्त राष्ट्र में 185 से ज्यादा देशों ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस को समर्थन किया है | आज भाजपा द्वारा 75 हजार जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया | भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा द्वारा आज सातों मंडल गीदम, बारसूर, दंतेवाड़ा, कुआकोंडा, कटेकल्याण, बचेली एवं किरंदुल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
