स्टाइपेंड वृद्धि के आश्वासन पर इंटर्न डॉक्टरों ने स्थगित किया आंदोलन, स्वास्थ्य मंत्री से हुई सकारात्मक चर्चा

रायपुर |  प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर जल्द सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा। चर्चा के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर विश्वास जताते हुए आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

स्टाइपेंड वृद्धि की प्रक्रिया तेज

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि आईएमए-एमएसएन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव और इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड वृद्धि से जुड़े प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

चिकित्सा शिक्षा के हितों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों को लेकर संवेदनशील है। इंटर्न डॉक्टरों सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *