नीरा साहू का शिक्षा के क्षेत्र में है विशेष योगदान
9 अप्रैल को आगरा में आयोजित था कार्यक्रम, स्त्री विमर्श पर मिला नीरा को सम्मान
सक्ती-अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली द्वारा 9 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश के आगरा में माथुर वैश्य सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं प्रतिभा अलंकार समारोह का आयोजन किया गया,जिसमे स्त्री विमर्श के विविध आयाम के तहत नीरा साहू सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला स्टेशन भांठा , शिक्षिका को साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली के ओर से “शिक्षक सारथी”2022 का सम्मान मिला वेद प्रकाश दिवाकर शा. पूर्व मा. शाला सकरेली बा., तथा अकलेश नवलाकर को मिला नवप्रतिभा सम्मान संकुल सकरेली बा.विकास खण्ड सक्ति जिला जांजगीर चाम्पा छ. ग. के शिक्षक शिक्षिका को साहित्य मंथन शोध यह सम्मान इन्हें साहित्य सेवा अध्ययन,अध्यापन व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व कोरोना काल मे नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने हेतु दिया गया, साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली की अध्यक्षा सुश्री ज्योति कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष देवेश कुमार भारती ने संस्था की ओर से उन्हें शुभकामनाए व बधाई प्रेषित कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है |