सक्ती-27 मार्च को सक्ती शैक्षणिक जिला स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार एवं शिक्षक सम्मान समारोह को आयोजन राधकृष्ण मंदिर सक्ती में आयोजित किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि डॉ.चरणदास महंतविधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़, अध्यक्षता जयसिंह अग्रवाल मंत्री राजस्व एवं आपदा विभाग छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि राम कुमार यादव उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रा.छ. ग.एवं विधायक चंद्रपुर केशव चंद्रा विधायक जैजैपुर, यनिता यशवंत चंद्रा अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा राघवेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा, राजेश राठौर अध्यक्ष जनपद पंचायत सक्ती, सुषमा दादू जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती, ममता प्रेम पटेल जी, नेहा श्यामसुंदर अग्रवाल उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती, त्रिलोकचंद जायसवाल(दादू)अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी सक्ती के उपस्थिति में नीरा साहू , दुर्गावती चौहान, नीता भारद्वाज को प्राथमिक स्तर शिक्षादूत पुरस्कार व मा.शा.प्रधान पाठक शुशीला बाई कंवर शा.पूर्व मा.वि. सोनगुढ़ा एवं प्रा.शाला प्रधान पाठक मनोज कुमार लाजरस शा.प्रा.शाला कर्रापाली को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2021 में श्रीफल,शॉल,प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया
इन सभी शिक्षकों के सम्मानित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल.खरे व विकास खंड शिक्षा अधिकारी के.पी.राठौर,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार देवांगन, नीलिमा बड़गे व खण्ड समन्वयक ए.आर.धृतलहरे ने इन शिक्षकों को शुभकामनाएं दी