अभिनव शिक्षण समूह जांजगीर ने किया मानव सेवा सच्ची सेवा को चरितार्थ

सक्ती-अभिनव शिक्षण समूह जांजगीर चांपा के नवाचारी शिक्षकों ने अपनी अभिनव धारा मानव सेवा के लिए समर्पित करने का बहुत ही अभिनव प्रयास किया है।

ज्ञात हो कि विगत कोरोना क़ाल मे जब शिक्षा जगत पूरी तरह से बंद हो गया था तब अपने अभिनव प्रयास से इस समूह के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र/ छात्राओं को पढ़ाई के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राज्य स्तर तक अद्वितीय सेवाएं प्रदान किए हैं ,जिनमें इनके द्वारा ऑनलाईन माध्यम से बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन , क्विज प्रतियोगिता, पाठ्येतर कार्यक्रम ,महापुरुषों की जयंतियां , वृक्षारोपण कार्यक्रम, ऑनलाईन क्लासेस साथ ही साथ ई सर्टिफिकेट भी प्रदान किया है

और वर्तमान में आज इस समूह के सदस्यों द्वारा मानव सेवा सच्ची सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जरूरतमंद लोगों को राशन, कपड़ा ठंड से सुरक्षा के लिए गर्म कपड़े प्रदान किए जा रहे है।इनका यह प्रयास निश्चित ही एक मिशाल है जो पूरे मानव जाति को आत्मीयता और बंधुता का संदेश दे रहा है। इस पुनीत कार्य में अपने सक्रिय सहयोग करने वाले शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार कश्यप ,शास.प्राथ. वि सकरेली बा वेद प्रकाश दिवाकर, शास.पूर्व माध्य वि सकरेली बा उसत राम साहू ,शास पूर्व माध्य वि सकरेली बा अकलेश कुमार नवलाकर व्याख्याता शास हाई स्कूल सकरेली बा सुरेश श्रीवास व्याख्याता शास हाई स्कूल सकरेली बा दीपक यादव व्याख्याता शास उच्च. माध्य. वि मड़वा की भूमिका सराहनीय है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *