वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पोंड़ी पुलिस टीम का अभिनव पहल

दुर्घटनाजन्य स्थानों को चिन्हित कर रेडियम पट्टी एवं मोड़ पर जगे झाड़ियों की सफाई, पुल पुलिया की पोताई, कबाड़ टायर से बनाया गया संकेतिक चिन्ह।

वाहन चालकों को वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने दिया गया समझाइस।

जिले में वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा क्राइम मीटिंग में जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए सख्त हिदायत दिया गया है कि अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के वाहन दुर्घटना होने वाले स्थानों पर जाकर उक्त स्थान पर वाहन दुर्घटना के कारण को समझ कर संबंधित विभाग की मदद से दूर करने का हर संभव प्रयास करें। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात/नक्सल पी.आर. कुजुर, के मार्गदर्शन में यातायात शाखा प्रभारी एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों के द्वारा अभियान चलाकर जिन स्थानों में सबसे अधिक वाहन दुर्घटना होता है वहां जाकर नगर पालिका की टीम की मदद से वाहनों के आवागमन के दौरान रोड पर निकले पेड़ों के टहनियों की छटाई तथा अनावश्यक झाड़ियों की साफ-सफाई कराई गई, ट्रांसपोर्ट नगर जोरा ताल मोड़ के पास कबाड़ टायर की रंगाई कर मोड़ के दोनों किनारों पर लगाया गया है जिससे दूर से आने वाले वाहनों को मोड़ स्पष्ट नजर आए जिससे वाहन दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। यह अभियान पोंड़ी चौकी प्रभारी मान सिंह ने अपने चौकी एरिया के अंतर्गत रेडियम लगाया गया और मोड़ पर झाड़ियों की साफ सफाई करवाया जा रहा है चौकी प्रभारी मान सिंह ने तत्काल तत्परता से रेडियम से लेकर झाड़ियों की साफ सफाई व्यवस्था करवाया जिससे हादसों से आमजनो को सुरक्षित रखा जा सके। आमजनों ने माननीय पुलिस अधीक्षक कवर्धा और चौकी प्रभारी पोंड़ी मान सिंह जी का आभार व्यक्त किया की कबीरधाम पुलिस हर संभव आम जनता की जान माल और हितों की रक्षा करने तत्पर है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *