विश्व शांति के लिए इंदौर की ‘नारी शक्ति’ ने उठाई आवाज़, महिला दिवस पर दिया अमन का सन्देश

इंदौर: वो कहते हैं न, कि महिलाएं अगर कुछ ठान लें, तो वे नामुमकिन को भी मुमकिन करने का माद्दा रखती हैं। फिर चाहे वो घर की जिम्मेदारी उठाना हो या दफ्तरों का कामकाज संभालना। ऐसे ही आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर की महिलाओं ने विश्व शांति का आह्वान किया है। दरअसल, आज शहर के एडवेंचरस वुमन ग्रुप ने इंटरनेशनल वूमंस डे को विश्व शांति के लिए समर्पित किया है।

एडवेंचरस वुमन ग्रुप ने पूरी दुनिया में जारी अशांति और युद्ध जैसे हालातों को शांत करने के लिए अद्भुत कार रैली का आयोजन कर विश्व शांति के लिए अपनी आवाज बुलंद की। एडवेंचर ग्रुप की फाउंडर श्रेष्ठा गोयल ने जानकारी दी है कि इस कार रैली में 70 से अधिक नारी शक्तियों ने हिस्सा लिया और अपने वाहनों पर विश्व शांति के पोस्टर लगा के, इंदौर शहर में नेहरू स्टेडियम से लेकर रीगल एमजी रोड पलासिया पूरे शहर में रैली निकाली।

इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल जी ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह जी ने इस मौके पर सभी महिलाओं की हौसला अफ़ज़ाई की और उन्हें पुरस्कृत भी किया। बता दें कि शुरू से ही यह ग्रुप समाज को जागरूक करने और महिलाओं को आत्मविश्वासी बनाने के लिए केवल इंदौर में ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में इवेंट्स का आयोजन करता रहता है और इस साल इन नारी शक्तियों ने विश्व शांति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम बनाया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *