रायपुर। आयकर विभाग सीजी-एमपी के नये प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कृष्ण मुरारी ने शुक्रवार को भोपाल में बैठक की। वे यूपी के भी प्रभारी हैं। उन्होंने सीजी-एमपी एवं छत्तीसगढ़ प्रभार के सभी अधिकारियो की बैठक में कर संग्रह बढ़ाने पर जोर दिया।
आयकर कर्मचारी महासंघ, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ कि ओर से अध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय एवं महासचिव महेंद्र सिंह ठाकुर एवं आयकर राजपत्रित संघ की ओर से महासचिव खालिद इकबाल ने स्वागत किया। और अधिकारी कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की।