तिल्दा नेवरा करोना काल के समय से ऑक्सीजन की मांग सभी हॉस्पिटलों में हुई है इसके तहत तिल्दा सरकारी हॉस्पिटल में भी आवश्यकता हुई है और बार-बार ऑक्सिजन सिलेंडर का समस्या होती थी जिसके तहत आज दिनांक 24 जनवरी 2022 को वर्चुअल ऑनलाइन के माध्यम से मुख्य अतिथि टी.एस. सिंहदेव महोदय, स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-तिल्दा नेवरा जिला रायपुर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया, जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन देववत नायक, लेमीक्षा गुरूडहरिया, अनिल अग्रवाल, डॉ. मीरा बघेल (CMHO), मनीष मैजरवार, डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, ममता सुननी, एवं अन्य सम्मानीय अतिथि भी उपस्थित थे।
