शक्ति शहर से लगे सोंठी के ग्रामीण पगडंडी से कर रहे आवागमन
सक्ति– कहने को तो शक्ति को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्व जिले का दर्जा मिल गया है, किंतु आज भी शक्ति विकासखंड एवं शक्ति शहर से लगे ग्राम पंचायत सोंठी के वार्ड क्रमांक- 6 के नागरिक पगडंडी नुमा बमुश्किल 5 फीट की सड़क पर ही बारिश में भी खतरे से भरा आवागमन कर रहे हैं, तथा नागरिकों ने अनेकों बार ग्राम पंचायत सहित विकासखंड के अन्य अधिकारियों को भी अपनी सड़क निर्माण संबंधी समस्याओं से अवगत करा दिया है, किंतु इसके बावजूद यह विडंबना है
कि आज पर्यंत तक सोंठी ग्राम पंचायत के झूलकदम मुख्य मार्ग से लगे वार्ड क्रमांक- 6 के नागरिक वर्षों से सीसी रोड की बाट जो रहे हैं, तथा इस संबंध में वार्ड क्रमांक- 6 ग्राम पंचायत के नागरिक श्री देवांगन ने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ यहां निवास करते हैं, किंतु उनके मकान के सामने सिर्फ पगडंडी नुमा सड़क ही है, जिससे उनका पूरा परिवार एवं उनके घर के बच्चे भारी बारिश में भी खतरे से खेल कर आवागमन करते हैं, किंतु प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद न जाने क्यों सड़क निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है
उल्लेखित हो कि ग्राम पंचायत सोंठी के वार्ड क्रमांक- 6 के नागरिकों की सड़क संबंधी समस्या को देखते हुए प्रशासन को एवं ग्राम पंचायत को सड़क निर्माण की शीघ्र पहल करनी चाहिए तथा वार्ड क्रमांक- 06 सोंठी ग्राम पंचायत में अंदर ही अंदर आने वाले समय में पूरी कॉलोनी के रूप में यह तब्दील होगी, तथा ग्रामीण इलाकों सहित शहरी क्षेत्र के लोगों ने भी यहां काफी संख्या में मकान बनाने के लिए जमीनें खरीद ली हैं, किंतु ऐसा लगता है कि ऐसी पगडंडी नुमा सड़कों से आवागमन कितना सुरक्षित रहेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा, किंतु वर्तमान समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, तथा वार्ड क्रमांक- 06 ग्राम पंचायत सोंठी शक्ति शहर से ही लगा हुआ है
ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में ऐसी स्थिति आम बात हो गई है, शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में ही ग्राम पंचायत सोंठी के अंतर्गत ही स्टेशन रोड से लगे जगन्नाथपुरम में भी यही स्थिति वर्षों से बनी हुई है, तथा जगन्नाथ पुरम के नागरिक स्थानीय निकाय के चुनाव के समय तो नगरपालिका के मतदाता कहलाते हैं, किंतु विकास की जब बात आती है तो उन्हें ग्राम पंचायत सोंठी क्षेत्र का बताया जाता है, तथा जगन्नाथपुरम में भी आज सड़कों की यही स्थिति है, एवं लोग नई सड़क की बाट जोह रहे हैं किंतु ऐसा लगता है कि प्रशासन को इसकी कतई चिंता नहीं है
