पत्नी के मायके जाते ही जागी शिक्षक पति की हवस, 8 साल की बच्ची को

मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं। अब हाल ही में महाराष्ट्र के कल्याण में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है यहां पुलिस ने एक शिक्षक को 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस घटना के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा, आरोपी शिक्षक पिछले डेढ़ महीने से बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, आरोपी शिक्षक का नाम मुदर तालवाला है।

वह बच्चों को घर पर ट्यूशन देता है। अभी कुछ समय पहले मुदर की पत्नी मायके गई थी और इसी के बाद से वह बच्ची का यौन उत्पीड़न कर रहा था। खैर यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बेहद चौंकाने और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में आरोप है कि इस साल जनवरी से सितंबर महीने के बीच दो नाबालिगों सहित 29 लोगों ने एक पंद्रह साल की नाबालिग लड़की के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। अपने साथ हुई इस घटना के बाद पीड़िता ने मनपाड़ा पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया।

अब पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और पुलिस का कहना है 2 नाबालिग समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। खबरों के अनुसार नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों में उसके परिचित भी थे, उन्होंने डोंबिवली, रबाले, मुरबाद, बदलापुर और कुछ अन्य स्थानों पर अलग-अलग मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *