ग्राम नगबेलडीह में 20 से अधिक ग्रामीण हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार, मृत्यु भोज में गांव के 81 ग्रामीण हुए थे शामिल, 6 लोगों को गंभीर हालत में किया गया रेफर, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया अस्थाई कैंप-

बालोद– गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कर्रेझर के आश्रित वन ग्राम नगबेलडीह में 20 से अधिक ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 23 जून की रात गांव में आयोजित एक मृत्यु भोज कार्यक्रम में गांव के 81 लोग शामिल हुए थे। जहां देर रात खाना खाने के बाद 20 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें 6 ग्रामीणों को गंभीर हालत में गुरुर एवं पुरुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया हैं। जहां उनका इलाज जारी हैं। बाकियों की स्तिथि सामान्य बताई जा रही हैं। वही गांव में स्वास्थ्य विभाग ने अस्थाई कैंप लगाया हैं। प्रशासन द्वारा गांव में मुनादी की जा रही हैं। पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही हैं। मृत्यु भोज में शामिल हुए अन्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *