एकतरफा प्रेम में छात्रा को गोली मार कर खुद को भी मार ली गोली, इलाके में हड़कंप

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर कालेज में पढ़ने वाले BSC के छात्र ने एकतरफा प्रेम में एक छात्रा को गोली मार कर खुद को भी गोली मार ली है घटना में छात्र की मौत हो गई जबकि छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई है जिसे इलाज के अम्बिकापुर ले जाया गया है।

आपको बता दें प्रेमनगर की BSC फायनल ईयर छात्रा अनामिका साहू आज रोज की तरह कालेज पहुँची थी और केम्पस में सहेलियों के साथ बैठी हुई थी इसी दौरान मृतक छात्र संजय भगत वहां पहुँचा और उसकी सहेलियों को वहां से भागने को बोलते हुए कट्टा निकाल कर अनामिका पर फायर कर दिया जिससे वहाँ अफरा तफरी मच गई,।

लोग जब तक कुछ समझ पाते युवक ने खुद को भी गोली मार ली युवक ने अपने माथे पर गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,,जबकि छात्रा को पेट में गोली लगने से घायल हो गई,,,छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ईलाज के लिए अम्बिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई तो वहीं घटना की सही वजह जाँच के बाद ही पता चल पायेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *