बालवाड़ी केंद्र के लिए नियुक्त शिक्षिका श्रीमती मीरा देवांगन ने भी दी जानकारी
सक्ति-नई शिक्षा नीति 2020 की नींव छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी में 5 से 6 साल के आयु के नौनिहालों को खेल- खेल में पूर्व प्राथमिक शिक्षा गीत, कहानी ,कविता एवं गतिविधि आधारित शिक्षा देकर प्राथमिक शाला में बच्चों को स्कूल की और लाने के लिए एवं कक्षा पहली के लिए तैयार किया जाना है, सत्र 20022- 23 में प्राथमिक शाला से एक शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से 5 से 6 साल के बच्चों के लिए मिलकर कार्य करेंगे
इस कार्यक्रम के अंतर्गत मसानियाँ खुर्द में बालवाड़ी केंद्र का शुभारंभ कामता प्रसाद राठौर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, अनंतराम घृतलहरे, बीआरसीसी एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, शैलेश देवांगन के कर कमलों द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर बालवाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया गया ,इस अवसर पर बच्चों ने गतिविधि के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी इस अवसर पर बालवाड़ी के लिए नियुक्त शिक्षिका मीरा देवांगन , हेमलता दुबे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्नेह लता पटेल एवं सहायिका कीरित बाई चौहान उपस्थित थे