छत्तीसगढ़ में सवा करोड़ को लगा दोनों डोज, 18 वर्ष से अधिक के 97 प्रतिशत लोगों को पहला टीका

राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब तक सवा करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इसके मुताबिक 64 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें से 18 वर्ष से अधिक के 97 प्रतिशत को पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि 15 से 18 वर्ष के 38 प्रतिशत किशोरों ने भी पहला टीका लगवा लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के एक करोड़ 25 लाख 49 हजार 361 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 91 लाख 36 हजार 892 लोगों को और 15 से 18 वर्ष के छह लाख 18 हजार 089 किशोरों को पहला टीका लगाया जा चुका है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (छह जनवरी तक) कुल तीन करोड़ 23 लाख चार हजार 342 टीके लगाए जा चुके हैं।

15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण भी तेजी से

प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। गत तीन जनवरी को इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरुआत के बाद पहले चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के 38 प्रतिशत किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। मुंगेली, राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद जिले में शुरुआती चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के आधे से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं बालोद, बेमेतरा, कांकेर, गरियाबंद और कोंडागांव भी इसके करीब हैं। प्रदेश में कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों के टीकाकरण के लक्ष्य है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *