दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक, 25 को नहीं आ रहे मुख्यमंत्री

बिलासपुर। 25 फरवरी को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने महत्वपूर्ण बैठक रखी है। आला पदाधिकारी सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। दिल्ली बैठक में शामिल होने के चलते तय 25 फरवरी को शहर प्रवास को एक या फिर दो दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 26 या 27 फरवरी को उनका शहर प्रवास होगा।

मुख्यमंत्री बघेल अपने एक दिन शहर प्रवास के दौरान विभिन्न् निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें तिफरा फ्लाई ओवर का लोकार्पण भी शामिल है।
फ्लाई ओवर के अलावा तारामंडल व शहर के भीतर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बजट से किए गए सुंदरीकरण भी शामिल है। लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने की सीएम हाउस से मिली स्वीकृति के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने मुख्य आयोजन के लिए लालबहादुर शास्त्री शाला मैदान परिसर का चयन किया है। सीएम बघेल सभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने सभा स्थल निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। शास्त्री स्कूल परिसर में पार्किंग की पर्याप्त जगह भी है। इसे देखते हुए शास्त्री स्कूल का चयन किया है।
अटल विवि भवन लोकार्पण की भी तैयारी
प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बघेल अटल बिहारी वाजपेयी विवि के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार विवि के कुलपति ने नए भवन के लोकार्पण को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की है व आमंत्रण पत्र भी सौंपा है। चर्चा तो इस बात की भी है कि स्थानीय स्तर पर सीएम से जुड़े दिग्गज कांग्रेसी नेता प्रयास भी कर रहे हैं। सीएम हाउस से स्वीकृति फिलहाल नहीं मिली है। स्वीकृति मिलते ही कार्यक्रम भी जुड़ जाएगा।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *