नाश्ते में खाना है कुछ स्वादिष्ट तो बनाए ब्रेड उत्तपम

खाने में कुछ स्वादिष्ट हो तो सभी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ खाने के बारे में सोच रहे हैं जो स्वादिष्ट हो तो आप बना सकते हैं ब्रेड उत्तपम, यह एक हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है, और इसको आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। जी दरअसल सूजी से बनने वाली ये डिश काफी सारी सब्जियों से भरपूर होती है। आइए बताते हैं कैसे बनाना है ब्रेड उत्तपम।

ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए सामग्री-
2 ब्रेड स्लाइस
आधा कप सूजी
आधा कप दही
1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
एक छोटी बारीक कटी प्याज
एक छोटी बारीक कटी शिमला मिर्च
बारीक कटी हरी मिर्च
एक छोटा बारीक कटा टमाटर
नमक स्वादानुसार
घी

 

 

ब्रेड उत्तपम बनाने की विधि- सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटकर उसके सफेद हिस्से पर थोड़ा सा पानी लगाकर उसे सॉफ्ट कर लें। अब सूजी और दही एक साथ मिलाकर उसका पेस्ट बना तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में सब्जियां मिलाएं और नमक भी डाल दें। अब ब्रेड पर पेस्ट लगाएं और फिर तवा गर्म करके उस पर थोड़ा सा तेल डालकर ब्रेड उत्तपम बनाएं। इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेकने के बाद फौरन दूसरी तरफ पलट दें। ब्रेड उत्तपम तैयार है, इसे सॉस या चटनी के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *