‘माँ-बेटे का प्यार देख रोना आ गया’, PM मोदी संग माँ की मुलाक़ात पर बोले यूजर्स

यूपी में अपनी जीत का परचम लहराने के बाद गुजरात दौरे पर गए PM मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी मां हीराबेन (Heeraben) से भी मुलाकात की। आप सभी को बता दें कि मोदी ने 2 साल बाद मां से मुलाकात की और अब उस दौरान के फोटोज वायरल हो रहे हैं जिन्हे देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि मोदी, इससे पहले 2019 में मां से मिले थे। आप देख सकते हैं तस्वीरों में दिखाई दिया कि PM ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया और उसके बाद साथ में खाना खाया।

वहीँ इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है- ‘बेटा हो तो ऐसा।’ वहीँ एक अन्य यूजर ने लिखा है- ‘मोदी की जय-जय कार।’ इसी के साथ एक यूजर ने लिखा है- ‘माँ-बेटे का प्यार देखकर रोना आ गया।’ इस तरह के कई कमेंट्स हैं जो इन तस्वीरों पर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बीते कल PM के गुजरात दौरे की बात करें तो उन्होंने अहमदाबाद में एक बड़ा रोड शो किया।

इस दौरान रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। वहीँ इसके बाद PM ने पंचायत सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात बापू और सरदार पटेल की भूमि है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों का समान विकास जरूरी है। इस संबोधन के अलावा पीएम ने बीजेपी कार्यालय में तमाम कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अब कोरोना का कहर कम हो गया है, ऐसे में बीजेपी वर्कर्स को फिर जनता के बीच जाना चाहिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *