आश्रम की ‘बबीता’ ने ट्यूब टॉप में दिए बेहद बोल्ड पोज

वेब सीरीज ‘आश्रम’ की बबीता यानि त्रिधा चौधरी अपने फैंस को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। सोशल मीडिया पर भी त्रिधा अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों से चाहने वालों के होश उड़ाती हैं। एक बार फिर त्रिधा ने अपने हुस्न का ऐसा जादू चलाया है जिससे लोग उन पर फिदा हो गए हैं। त्रिधा ने हाल ही में अपनी सबसे सिजलिंग फोटोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं।

त्रिधा चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। ट्यूब टॉप पहने त्रिधा हद से ज्यादा हॉट लग नजर आ रही हैं। व्हाइट प्रिंटेड टॉप के साथ एक्ट्रेस ने नेकलेस पेयर किया है। बालों को खुला रखा है और इसके साथ शेड्स भी लाए हैं। कैंडिड पोज में त्रिधा किसी दिवा जैसी लग रही हैं। हालांकि इस फोटो में फैंस को त्रिधा के नेक के पास एक लव बाइट भी नजर आ गए। कमेंट सेक्शन में लोग इसे लेकर सवाल करने लगे। यहां देखें तस्वीर…

त्रिधा की अपनी इस फोटो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोग इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग अपनी इमोशन फायर इमोजी पोस्ट करके जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो उन्हें थोड़ा वेट पुटऑन करने की सलाह दे रहे हैं। कई यूजर्स ने तो उन्हें ब्यूटी क्वीन कहा है तो कई ने उनके बोल्ड लुक की जमकर तारीफ की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *