निकाहनामा बनवाने का मामला मानव तस्करी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 4 बच्चों का पिता कोर्ट में कम उम्र की लड़की से निकाहनामा बनवा रहा था। लड़की बस्तर संभाग के कोंडागाव जिले की रहने वाली है। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर कोर्ट के बाहर पिटाई कर दी और मामले की सूचना पुलिस को दी। बहरहाल पुलिस इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

वहीं, अब इस मामले में नया मोड़ आया है। निकाहनामा बनवाने का मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ निकला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना की पुष्टि CSP स्मृति राजनाला ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले में एक पुरुष और दो लड़कियां संलिप्त मिली है। पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि एक लड़की गुजरात में काम करती है और दूसरी उसकी सहेली है। सभी अंबिकापुर से ट्रेन पकड़ने वाले थे। निकाहनामा करने वाला लड़का भी गुजरात का रहने वाला है। पूछताछ में लड़के ने पुलिस को बताया कि गुजरात में रहने के लिए अकेले व्यक्ति को किराया नही मिल पाता। इसलिए वह शादी का कागज बनवा रहा था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *