गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हाथ जोड़ो अभियान पर कसा तंज

रायपुर/भोपाल। इस समय की बड़ी खबर सामने आइ है। अरुण यादव को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हाथ जोड़ो अभियान का प्रभारी बनाया गया है। तो वहीं प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हाथ जोड़ो अभियान पर कसा तंज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान पहले से चालू हो चुका हैं। कमलनाथ जी ने विधानसभा से हाथ जोड़ लिए थे।

नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों को हाथ जोड़ लिए। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के भाषण से हाथ जोड़ लिए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से हाथ जोड़ लिए। अरुण यादव ने मप्र से हाथ जोड़ लिए कमलनाथ से हाथ जोड़ लिए। तो फिर इसके बाद 2023 में जनता कांग्रेस से हाथ जोड़ लेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *