डबल डेट पर निकलीं हिना खान और रुबीना दिलैक, स्टाइलिश अंदाज और दोस्ती ने जीता फैंस का दिल

डबल डेट पर निकलीं हिना खान और रुबीना दिलैक, स्टाइलिश अंदाज और दोस्ती ने जीता फैंस का दिल

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियां हिना खान और रुबीना दिलैक एक बार फिर अपनी खास दोस्ती को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे अपने-अपने पार्टनर्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।

रुबीना दिलैक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रविवार की दोपहर… डबल डेट पर।” इसके बाद फैंस का ध्यान तुरंत इस पोस्ट पर गया। हिना खान ने भी इस पोस्ट पर प्यार भरा रिएक्शन दिया।

इन तस्वीरों में हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आईं, वहीं रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ दिखाई दीं। चारों एक साथ मस्ती करते, बातचीत करते और कैमरे के सामने पोज देते दिखे।

फोटोज में हिना और रुबीना का स्टाइलिश अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया। एक तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियां मॉडल्स की तरह पोज देती नजर आईं, जिसने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरीं।

बता दें कि हिना खान और रुबीना दिलैक टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्रियां हैं। दोनों की दोस्ती की झलक दर्शकों को पहले भी देखने को मिली है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के दौरान दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा दोनों हाल ही में ‘पति, पत्नी और पंगा’ जैसे शो में भी साथ नजर आई थीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *