हेमा मालिनी ने बाल शोषण पर बनी फिल्म ‘यस पापा’ का टीजर किया शेयर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर पोस्ट साझा कर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने सैफ हैदर के निर्देशन में बनी बाल सुरक्षा और यौन शोषण पर आधारित फिल्म यस पापा का टीजर साझा किया है और इस फिल्म को अपना सपोर्ट किया है।

इस फिल्म की कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी. जिसको उसका पिता खुद सालों से प्रताड़ित करता है। वहीं फिल्में में बचपन से घरों में होने वाली लड़कियों की परवरिश का भी मुद्दा नजर आएगा और उन्हें घर से निकलते वक्त सावधान किया जाता है। लेकिन इस बारे में कोई बात नहीं करता कि, जब कोई रक्षा करने वाला ही उसका उत्पीड़िन करने लगे।

एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम हैंडल पर फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, हमारे समाज में बच्चे बहुत ही खास होते हैं। ये एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और जब क्रीएटिव निर्माता राम कमल मुखर्जी ने मुझे टीजर दिखाया, तो मुझे लाग कि हमें इस समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसी फिल्में बनानी चाहिए। बच्चा को शोषण एक जघन्य अपराध है और इस अपराधियों को कठोर दंड की जरूरत है। मुझे लगता है कि महिलाओं को अपनी आवाज उठानी चाहिए और अपने अधिकारों, न्याय के लिए लड़ना चाहिए। इस संवेदनशील विषय पर ध्यान देने के लिए फिल्म निर्माता सैफ हैदर हसन और यस पाप की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *