मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत-पासीद में 17 दिसंबर को किया गया स्वास्थ्य मितानिनो का सम्मान

मितानिन बहनो का लोगो को स्वस्थ्य रखने में है अहम योगदान–जिवेंद्र राठौर सरपंच
सरपंच जिवेंद्र राठौर पिंटू की उपस्थिति में हुआ सम्मान
सक्ती- शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत-पासिद में सरपंच जिवेंद्र राठौर की उपस्थिति में 17 दिसंबर को पंचायत क्षेत्र की स्वास्थ्य मितानिनों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत पासिद के सरपंच जिवेंद्र राठौर पिंटू ने कहा कि आज मितानिन बहने पूरे गांव में घूम-घूम कर लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं, एवं स्वास्थ्य मितानिनों का गांव को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में अहम योगदान है, तथा आज पंचायत द्वारा हम इन बहनों को सम्मानित करते हुए अत्यंत हर्षित हैं, एवं आज इस मितानिन दिवस के मौके पर सभी मितानिन बहनों को सम्मानित किया जा रहा है, इस अवसर पर ग्राम पंचायत पासिद के अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण तथा पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मितानिन बहनों का सम्मान किया गया, वहीं सरपंच जिवेंद्र राठौर पिंटू ने सभी मितानिन बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सदैव इसी तरह से सजगता एवं तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *