स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का सुधरा स्वास्थ्य, कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, ट्वीट कर साझा की जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आप सभी का धन्यवाद दिया। जिन्होंने मेरे स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की एवं सभी चिकित्सकों व शुभचिंतकों का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव 2 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में रहकर दवा खा रहे थे। विगत 4 दिनों से किसी प्रकार के लक्षण न होने पर उन्होंने पुनः अपनी जांच करवाई जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

गौरतलब है कि दो जनवरी को सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद टीएस सिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद कर दिए थे, वे तीन जनवरी को दोपहर बाद रायपुर लौट आए। सिंहदेव पिछले तीन दिनों से सरगुजा दौरे पर थे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। एक जनवरी को उन्होंने मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह के साथ शिक्षण से जुड़ी दो योजनाओं की शुरुआत की। इस बीच उनकी तबीयत कुछ खराब हुई। रविवार दोपहर को हेलीकाप्टर से जब सिंहदेव रायपुर पहुंचे तो फेस शील्ड लगाए हुए थे। हेलीपैड से सीधे सिंहदेव अपने आवास के लिए रवाना हो गए थे।

कोरोना की वजह से टला ग्लोबल इंवेस्टर मीट
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने ग्लोबल इंवेस्टर मीट-2022 के आयोजन को टाल दिया है। इसका आयोजन नवा रायपुर में इसी महीने 27 से 31 जनवरी तक प्रस्तावित था। फिलहाल आयोजन की नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि कोरोना नियंत्रण में रहा तो अप्रैल में इसका आयोजन किया जा सकता है। उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने आयोजन को स्थगित किए जाने की पुष्टि की है। बता दें कि मौजूदा सरकार पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर मीट आयोजित करने जा रही है। इसके लिए अब तक करीब 350 देशी- विदेशी कंपनियों ने पंजीयन कराया है। इसके साथ ही युवा उत्सव का आयोजन भी टलने की संभावना बढ़ गई है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *