मनेन्द्रगढ़ | भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत नागपुर के महुआ पारा में बंद और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हैंडपंपों का निरीक्षण किया और तकनीकी सुधार कार्य करते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल की। हैंडपंप चालू होने के बाद ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान हैंडपंप खराब होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग की त्वरित कार्रवाई से अब पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।
विभाग द्वारा जिलेभर में खराब हैंडपंपों की मरम्मत और निगरानी अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी गांव में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की यह पहल ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाती है।