काफी समय से दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट करने के बाद अभिनेत्री मौनी रॉय अब जल्द ही उनके साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। इन दोनों की शादी की तैयारियां जोरो पर हैं। दोनों ने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा की एक शानदार लोकेशन चुनी है। एक तरफ जहां मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की तैयारियां जोरो पर हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दोनों को कोरोना वायरस का प्रभाव एक बार फिर से अधिक बढ़ने के कारण अपनी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में कुछ बदलाव करने पड़े हैं। दोनों 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेगे।
मेहमानों के लिए बनाई खास गाइडलाइंस
कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मौनी और सूरज ने अपनी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए कुछ खास गाइडलाइंस जारी की है। कोरोना वायरस जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए पहले तो मौनी और सूरज ने अपनी बड़ी सी गेस्ट लिस्ट में से काफी मेहमानों के नाम काटे हैं, लेकिन इसी के साथ उनकी शादी में पूरी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मेहमानों की आरटी पीसीआर रिपोर्ट चेक की जाएगी, उसके बाद ही मेहमानों को शादी में शामिल होने की परमिशन मिलेगी।
इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रखेंगी रिसेप्शन
दरअसल मौनी रॉय अपनी शादी को ड्रीम-वेडिंग बनाना चाहती थीं, लेकिन कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने ओमीक्रोन ने उनके सपने पर पर पानी फेर दिया। अब मौनी रॉय सुरक्षा देखते हुए अपनी शादी के मौके पर टीवी और बॉलीवुड से जुड़े अपने हर खास दोस्तों को भी शादी में नहीं बुला पाएंगी। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो सूरज नांबियार से शादी से बंधन में बंधने के बाद मौनी रॉय मुंबई में अपने दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने का प्लान कर रही हैं।