एनएच 930 सड़क निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही, बिना स्टॉपर लगाए काट रहे थे पेड़, सड़क में चलते एक युवक पर गिरा पेड़, आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी

बालोद– ग्राम झलमला से शेरपार तक एनएच 930 सड़क निर्माण कार्य में अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। सड़क निर्माण कार्य अंतर्गत सड़क किनारे काटे जा रहा पेड़ बाइक में सवार दो राहगीर ऊपर गिर गया हैं। जिसमे बाइक चालक लक्ष्मण सिंह पिता रतिराम कोला (22वर्ष) को गम्भीर चोट आई हैं। जिसके बाद घायल लक्ष्मण सिंह को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया हैं। जहां उसका इलाज़ जारी हैं। घटना बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी की हैं। बताया जा रहा है की 2 युवक बालोद से सुबह करीबन 5 बजे दुर्ग एसएससी की परीक्षा देने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। वही बताया यह भी जा रहा है कि पेड़ काटते समय स्टॉपर नही लगाया गया था। सिविल सर्जन श्रीमाली ने बताया कि घायल का इलाज जारी है। एक्सरे किया गया है, रिपोर्ट सामान्य है। वही हाथ में चोट आई है। अभी घायल मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखा गया हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *