प्रकाश विद्यालय में स्थापना दिवस एवं बाल दिवस का भव्य आयोजन, चाचा नेहरू को किया नमन

किरंदुल। प्रकाश विद्यालय, किरंदुल में शनिवार को स्थापना दिवस एवं बाल दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, आदर्शों तथा बच्चों के प्रति उनके असीम प्रेम और स्नेह को याद किया।

इस अवसर पर विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की गौरवशाली यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं योगदान को भी स्मरण किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश विद्यालय का उद्देश्य हमेशा से ज्ञान का दीप प्रज्वलित करना तथा विद्यार्थियों के जीवन को संस्कार, शिक्षा और सफलता के प्रकाश से आलोकित करना रहा है। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं अच्छे संस्कारों का विकास करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में मैनेजर फादर थॉमस, फादर दिलीप टी. मैथ्यू, प्राचार्य, उप प्राचार्य, सिस्टर मार्गरेट सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, शिक्षा के प्रति समर्पण और बाल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को रेखांकित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *