दो दिवसीय उज्जैन प्रवास पर रहेंगी राज्यपाल उइके

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके कल यानी 10 नवंबर 2022 से 11 नवंबर 2022 तक उज्जैन प्रवास पर रहेंगी। उज्जैन प्रवास के दौरान राज्यपाल उइके 10 नवंबर 2022 को दोपहर 020 बजे दशहरा मैदान उज्जैन में स्टेडियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसके पश्चात् राज्यपाल उइके शाम 04 बजे पंडित सूर्यनारायण व्यास संस्कृति संकुल, कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह में शामिल होंगी। उज्जैन प्रवास के दूसरे दिन 11 नवंबर 2022 को सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर का दर्शन करेंगी और दोपहर 12 बजे मंगलनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *