राज्यपाल अनुसुईया उइके ने चैतन्य धाम आश्रम में बच्चों से की भेंट

इंदौर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके इंदौर प्रवास के दौरान बुधवार को नन्दबाग स्थित चैतन्य धाम आश्रम पहुंची। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के साथ चैतन्य धाम आश्रम में रहने वाले अनाथ बच्चों से भेंट की। उन्होंने बच्चों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जानकारी ली। इस मौके पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि चैतन्य धाम आश्रम की व्यवस्था एवं आश्रम द्वारा बच्चों की जा रही सेवा सराहनीय है। आश्रम की व्यवस्थाएं देखकर उनका मन प्रशंसा से भर गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *