रायपुर |छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता सुशासन को धरातल पर उतारते हुए ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत धमतरी जिले में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। शुक्रवार को मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत हसदा में आयोजित भव्य समाधान शिविर में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। शिविर में प्राप्त 479 आवेदनों में से 437 का त्वरित निराकरण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई।
शिविर में हसदा, खिसोरा, धौराभाठा, मोतिमपुर और रांकाडीह सहित 12 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रशासन ने प्राप्त 475 मांग संबंधी आवेदनों में से 436 और 4 शिकायतों में से 1 का मौके पर ही निपटारा किया।
विभागीय उपलब्धियां और लाभ:
समाधान शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न विभागों द्वारा तत्काल लाभ भी प्रदान किया गया।
पंचायत विभाग ने 7 हितग्राहियों को नए राशन कार्ड सौंपे।
समाज कल्याण विभाग ने 2 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और 6 वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति आदेश जारी किए।
श्रम विभाग ने 4 श्रमिकों को पंजीयन कार्ड वितरित किए और 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इसके साथ ही 10 आयुष्मान कार्ड और 11 आधार (नए व अपडेट) कार्य भी पूरे किए गए।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना साहू , जनपद अध्यक्ष श्री विरेंद्र कुमार साहू , जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और लंबित आवेदनों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य जांच, आधार अपडेट और पेंशन जैसी सुविधाओं के मिलने से समय और धन की बड़ी बचत हुई है।