13 अप्रैल को प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद अब 14 अप्रैल यानी कि आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का रणबीर के घर ‘वास्तु’ आना शुरू हो चुका है। सभी सितारे एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। लड़के वाले हो या लड़की वाले हर कोई अपने शानदार ट्रेडिशनल लुक में कहर ढा रहा है। जहां मेहंदी के बाद अब अपने शादी के लुक को लेकर रिद्धिमा सोशल मीडिया पर छा गई हैं, तो वही करीना भी पिंक साड़ी में गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
रिद्धिमा साहनी और करीना कपूर खान ने ढाया कहर
भाई की शादी में जहां एक तरफ रिद्धिमा कपूर साहनी का ग्लैमरस अवतार दिखा तो वही करीना ने भी दिलकश अंदाज से सभी का दिल जीता। रणबीर की शादी के मौके पर नीतू कपूर के मुस्कुराते चेहरे ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। रणबीर की मां नीतू कपूर जहां पिंक रंग के लहंगे और कलरफुल चोली में नजर आईं, तो वही बहन रिद्धिमा कपूर ने पेस्टल कलर का हैवी और खूबसूरत लहंगा पहना, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की। रिद्धिमा और नीतू कपूर के अलावा रणबीर की कजिन और बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान भी पति सैफ अली खान का हाथ थामे नजर आईं। पिंक रंग की खूबसूरत साड़ी, और मांग टीका लगाए और गले में हैवी नैकलेस पहने करीना कपूर के इस लुक से आपकी नजर नहीं हटेगी।
करीना और रिद्धिमा के अलावा करिश्मा कपूर ने भी रणबीर की शादी में हैवी साड़ी के साथ ढेर सारी ज्वेलरी पहनी तो वही आलिया भट्ट की खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर ने आलिया भट्ट की शादी में ग्रीन साड़ी पहनी और कानों में हैवी झुमके पहने। इसके अलावा आलिया की बहन पूजा भट्ट जहां सिल्वर रंग के सूट में दिखाई दीं तो वही मां सोनी राजदान पिंक रंग की साड़ी और ग्रीन रंग के ब्लाउज में काफी खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने उनकी शादी में सिम्पल पिंक रंग का आउटफिट पहना तो वही ग्रीन स्लीवलेस ब्लाउज और पैरेट और येलो रंग की साड़ी में नव्या नवेली काफी सिम्पल और खूबसूरत लगीं।