अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल करेंगे बैठक की अध्यक्षता
सक्ती-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा विश्व के सभी देशों में संगठनात्मक दृष्टिकोण से अपने संगठन का विस्तार करते हुए विगत 3 वर्षों से सकारात्मक पहल की जा रही है, तथा अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का संगठन जहां भारत के लगभग शत-प्रतिशत राज्यों में सक्रियता के साथ कार्यरत है, तो वही देश के बड़े महानगरों में भी सम्मेलन द्वारा संगठनात्मक दृष्टिकोण से अपनी इकाइयों को मजबूत करने की दिशा में पहल की जा रही है,तथा इसी श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आज 12 सितंबर दिन- रविवार को दोपहर 12:00 बजे से वृहत्तर कोलकाता एवं कोलकाता शहर मिलाकर संयुक्त रूप से सदस्यों की एक सामान्य सभा की बैठक होटल विक्टोरिया चिनार पार्क कोलकाता में आयोजित की गई है, इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल सहित केंद्रीय मुख्यालय के अन्य पदाधिकारी सदस्य एवं कोलकाता शहर के सदस्य मौजूद रहेंगे तथा बैठक के दौरान जहां अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के 15 स्थाई वार्षिक कार्यों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी तो वहीं सामाजिक गतिविधियों कोलकाता वृहत्तर एवं कोलकाता शहर में सम्मेलन के संगठन को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक अग्रवाल बंधुओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चर्चा होगी, साथ ही बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के सभी बिंदुओं पर चर्चा के साथ ही आने वाले दिनों में सक्रिय रूप से समाज के ऊर्जावान सदस्यों को संगठन की मुख्यधारा से जोड़कर कार्यकारिणी का गठन किया जा सके इस दिशा में भी निर्णय लिए जाएंगे तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कोलकाता वृहत्तर की 2021-22 की कार्यकारिणी गठन की भी समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण किया जाएगा एवं इस बैठक में कोलकाता मध्य, कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण एवं हावड़ा उत्तर दक्षिण को मिलाकर संयुक्त रूप से एक कोलकाता इकाई के गठन के प्रस्ताव को भी गति प्रदान की जाएगी, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन वृहत्तर कोलकाता की इस बैठक में सम्मेलन की उपाध्यक्ष श्रीमती मीना गोयल, कोषाध्यक्ष गणेश भरतियां एवं महामंत्री प्रदीप कुमार सराफ भी प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे, तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता ने भी कोलकाता शहर सहित आसपास के समस्त अग्रवाल बंधुओं को 12 सितंबर को आयोजित इस बैठक में आवश्यक रूप से शामिल होने का आग्रह किया है